सिंधिया चले जाएंगे, इसका अंदाजा नहीं था, हमसे यह चूक हुई : दिग्विजय
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नया दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘‘22 बागियों में से 13 विधायकों ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। इस तरह हमारी सरकार फ्लोर टेस्ट जीत लेगी। हम न सो रहे हैं, न चुपचाप बैठे हैं।’’
दिग्विजय सिंह ने कहा- सिंधिया कांग्रेस छोड़कर चले जाएंगे, हमें इसका अंदाजा नहीं हो पाया। हमसे यह चूक हुई। सिंधिया को हमने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम की पोस्ट ऑफर की थी। लेकिन वे अपने किसी आदमी को इस पद पर बैठाना चाहते थे। कमलनाथ को (सिंधिया के) किसी चेले को डिप्टी सीएम बनाना मंजूर नहीं था। सिंधिया को राज्यसभा का टिकट भी मिल सकता था।